Monday, October 2, 2023

वह शक्ति हमे दो दयानिधे कर्तव्य मार्ग पर डट जाएँ

पर सेवा पर उपकार में हम जग जीवन सफल बना जाएँ

वह शक्ति हमे दो दयानिधे
 
हम दिन दुखी निबलों विकलों के सेवक बन संताप हरें

जो हैं अटके भूले भटके उनको तारें खुद तर जावें
वह शक्ति हमे दो दयानिधे कर्तव्य मार्ग पर डट जाएँ
वह शक्ति हमे दो दयानिधे
 
छल दंभ द्वेष पाखंड झूट अन्याय से निशदिन दूर रहें

जीवन हो शुद्ध सरल अपना शुचि प्रेम सुधा रस बरसायें
वह शक्ति हमे दो दयानिधे कर्तव्य मार्ग पर डट जाएँ
वह शक्ति हमे दो दयानिधे
 
निज आन बान मर्यादा का प्रभु ध्यान रहे अभिमान रहे

जिस देश जाती में जन्म लिया बलिदान उसी पर हो जाएँ
वह शक्ति हमे दो दयानिधे कर्तव्य मार्ग पर डट जाएँ
पर सेवा पर उपकार में हम जग जीवन सफल बना जाएँ
पर सेवा पर उपकार में हम जग जीवन सफल बना जाएँ
वह शक्ति हमे दो दयानिधे कर्तव्य मार्ग पर डट जाएँ
वह शक्ति हमे दो दयानिधे
 
SONG LINK:
KARAOKE LINK:
https://www.youtube.com/watch?v=QdP1coLmkNw

No comments:

Post a Comment